मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उप निर्वाचन 2025 की तैयारी की समीक्षा की

घाटशिला : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने रविवार को घाटशिला अनुमंडल सभागार में 45–घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उप निर्वाचन 2025 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान केंद्र को मॉडल बूथ के रूप में विकसित किया जाए और मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी (AMF) उपलब्ध कराई जाए।

श्री कुमार ने कहा कि निर्वाचन कार्य में जीरो एरर के साथ काम करना आवश्यक है। सभी अधिकारी आयोग द्वारा निर्धारित नियमों, मॉड्यूल और एसओपी का पालन करें। उन्होंने सोशल मीडिया पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर विशेष निगरानी रखने और राजनीतिक प्रतिनिधियों को आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देने का निर्देश दिया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक आयु के और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान की सुविधा सुनिश्चित की जाए, जबकि केंद्र पर मतदान करने वालों के लिए वाहन, रैंप और वॉलंटियर की व्यवस्था हो। उन्होंने बताया कि ईवीएम पर अब उम्मीदवारों के रंगीन फोटो और बड़े अक्षरों में नाम व क्रम संख्या अंकित होंगे।

बैठक में आईजी माइकल राज, डीसी कर्ण सत्यार्थी, डीआईजी धनंजय कुमार, एसएसपी पीयूष पांडेय समेत जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *