झामुमो केन्द्रीय समिति का विस्तार, कई नये चेहरे बने सदस्य

गणादेश,रांची: 13वें केन्द्रीय महाधिवेशन के उपरान्त पार्टी की केन्द्रीय समिति का विस्तार किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने विभिन्न जिलों से कई नये नेताओं को केन्द्रीय सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पाण्डेय ने शनिवार को इसकी सूची जारी कर दी है। समिति में शामिल किये गये नये चेहरों में दुमका से बबलू सिंह, पाकुड़ से मिथिलेश घोष और साहेबगंज से ताला मराण्डी का नाम शामिल है। वहीं बोकारो से विजय रजवार,  बी० के० चौधरी और इकबाल अहमद को जगह मिली है।

धनबाद जिले से गुरुचरण बास्की, मो० तस्लीम अंसारी और देवेन्द्र नाथ मंडल को समिति में शामिल किया गया है। गिरिडीह से केदार हाजरा एवं सुमित कुमार, हजारीबाग से यासीन खान तथा कोडरमा से तारिणी प्रसाद को मनोनयन मिला है।

राजधानी रांची से अन्तु तिर्की,  समनूर मंसूरी और हेमलाल मेहता को जगह दी गई है। सिमडेगा से श्रीमती रोज प्रतीमा सोरेंग, गुमला से अलीम खान और अशोक उराँव, लोहरदगा से श्रीमती नीरू शान्ती भगत, राधा तिर्की व श्रीमती सरिता भगत को शामिल किया गया है।

इसी प्रकार खूंटी से अमृत हेम्ब्रम और देवनाथ मधैया, सरायकेला-खरसावाँ से गणेश महली, श्रीमती रानी हेम्ब्रम, श्री सुधीर महतो व ओम प्रकाश लायेक, गढ़वा से श्री धर्मराज पासवान तथा पलामू से हाजी शमिम अख्तर और जुगल किशोर चन्द्रवंशी को समिति में मनोनीत किया गया है। लातेहार से मोहन गंझू, श्रीमती जिरा देवी और श्री जुनैद अहमद को भी नये सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पाण्डेय ने आशा व्यक्त की है कि नवनियुक्त सदस्य संगठनात्मक मजबूती के लिए अपनी पूरी क्षमता और कर्मठता का परिचय देंगे। साथ ही, अनुशासन की परिधि में रहते हुए कार्यकर्ताओं के साथ सुदृढ़ व सुमधुर सम्पर्क स्थापित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *