भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्पाती छात्रों पर गिरी गाज, 10 निलंबित, 28 पर ब्लैक डॉट, एक्शन मोड में प्रशासन

भागलपुर। भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में अनुशासन की डोर जब कटी, तो छात्रों के एक झुंड ने ‘हेलमेट गैंग’ बनकर कैंपस को रणभूमि में बदल डाला। अब इस उबाल पर कॉलेज प्रशासन ने ठंडी लेकिन सख्त कार्रवाई करते हुए 38 छात्रों पर अनुशासन का डंडा चलाया है। 10 छात्र सीधे सस्पेंड, 28 पर ब्लैक डॉट + भारी जुर्माना।

12 सितंबर की दोपहर कॉलेज कैंपस में हुई मारपीट और तोड़फोड़ ने माहौल को हिंसक बना दिया। मामूली कहासुनी शुरू हुई, लेकिन जल्द ही हेलमेट पहने 50 छात्रों की भीड़ ने पहचान किए गए छात्रों पर हमला बोल दिया। सीसीटीवी फुटेज में चेहरों की पहचान हुई, शिकायतें दर्ज हुईं और फिर कॉलेज प्रशासन ने पूरी जांच के बाद मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की।

पहली श्रेणी में 10 छात्र एक साल के लिए सस्पेंड- नाम: मुरलीधर कुमार, अंकेश किरण, अस्तित्व कौशल, निशांत भूषण, आलोक कुमार, अमंत कुमार, ऋषभ राज, कुमार आदित्य, अभिषेक आनंद, सत्यं कुमारदूसरी श्रेणी में 12 छात्रों को ब्लैक डॉट + ₹25,000 जुर्माना, वहीं तीसरी श्रेणी में 16 छात्रों को ब्लैक डॉट + ₹10,000 जुर्माना।

छात्रों का आरोप है कि हमले में शामिल अधिकांश हमलावरों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हुई। लेकिन सीसीटीवी और गवाहों के आधार पर उन्हें चिन्हित कर लिया गया।

यह भी गंभीर बात है कि यह घटना ट्रिपल-आईटी कैंपस में हुई, जहां देशभर से छात्र पढ़ने आते हैं। ऐसे में सुरक्षा पर उठे सवाल स्वाभाविक हैं।

कॉलेज प्रशासन ने साफ कहा है कि अनुशासन तोड़ने वालों को कोई रियायत नहीं मिलेगी। भविष्य में ऐसी किसी भी हरकत पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अंदर का गुस्सा बाहर की सजा में तब्दील हो गया है, लेकिन असली चुनौती है कैंपस को फिर से एक सुरक्षित और शिक्षाप्रधान माहौल में बदलना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *