भागलपुर में NDA ने दिखाई ताकत – 2025 में फिर नीतीश, इस बार भागलपुर में खिलेगा कमल
भागलपुर। शनिवार को भागलपुर का ऐतिहासिक लाजपत पार्क सिर्फ एक पार्क नहीं था, वह सियासी ऊर्जा से भरा एक चुनावी रणक्षेत्र बन गया था। मौका था एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का, लेकिन माहौल किसी चुनावी रैली से कम नहीं था। मंच से लेकर मैदान तक, हर तरफ बस एक ही गूंज थी – 2025 में फिर नीतीश सरकार! इस बार हर हाल में कमल खिलेगा। भाजपा का चेहरा चाहे जो हो।
जहां मंच पर दिग्गज नेता कमान संभाले हुए थे, वहीं मैदान में हजारों कार्यकर्ताओं की हुंकार ने ये जता दिया कि NDA अब पूरी तैयारी में है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह ने की और संचालन भाजपा नेता नितेश कुमार ने किया।
मंच पर मौजूद थे भाजपा के दिग्गज – पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, पूर्व सांसद शाहनवाज़ हुसैन, वर्तमान सांसद अजय मंडल, पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन।
दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, और इसके बाद मंच पर अंगवस्त्र व स्मृति-चिह्न भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया गया। पवन मिश्रा, रवि कुमार सुमन और संतोष साह ने अतिथियों का स्वागत किया।
नारा साफ – काम बोलेगा, जनता चुनेगी
भाजपा और सहयोगी दलों के नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।
अश्विनी चौबे ने कहा, मोदी जी की नीति और नीतीश जी की नीयत, दोनों मिलकर बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। 2025 में फिर NDA सरकार बनना तय है। सांसद अजय मंडल ने कहा एनडीए कार्यकर्ताओं में एकजुटता जरूरी। भागलपुर में कमल खिलेगा।
सम्मेलन केवल भाषणों का मंच नहीं था, यह संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन भी था। हर विधानसभा क्षेत्र से आए प्रत्याशियों ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं की ताकत के साथ पहुंचकर चुनावी माहौल को और गरमा दिया।
मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष बिपिन बिहारी, लोजपा जिलाध्यक्ष सुबोध पासवान, जदयू महिला प्रभारी अर्पणा कुमारी, लोजपा महिला जिलाध्यक्ष अंशु प्रिया, जदयू एससी सेल अध्यक्ष महेश दास, भाजपा एमएलसी एन.के. यादव और NDA के सभी प्रमुख जिला व प्रदेश स्तर के नेता।
इस सम्मेलन ने साफ कर दिया है कि एनडीए अब कोर संगठन से लेकर बूथ स्तर तक एक्टिव मोड में है। कार्यकर्ताओं में उत्साह भी दिखा और रणनीति की झलक भी। अब देखना ये है कि विपक्ष इस ताकत का जवाब कैसे देता है।



