बंधक बने युवक को छुड़ाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव , 30 पर एफआइआर
रांचीः ऱाजधानी रांची से सटे इटकी के सुगदा गांव पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिस प्रेम-प्रसंग के मामले में बंधक बने युवक को छुड़ाने गई थी। ग्रामीणों ने डीएसपी के बाडीगार्ड की एके-47 राइफल छीनने की कोशिश की गई। पुलिस पर लगातार रोड़े फेंके गए। कई पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। इस मामले में 30 लोगों पर एफआइआर दर्ज किया गया है। ग्रामीणों के पथराव के साथ पुलिस की टीम को हाथियों ने भी घेर लिया। अतिरिक्त पुलिस बल के मौके पर पहुंचने के बाद फायरिंग कर दोतरफा फंसे लोगों की जान बचाई गई।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)