जेसीआई रांची ने किया एक्सपो उत्सव 2025 के पोस्टर का अनावरण

रांची : राजधानी रांची में सोमवार को जेसीआई रांची की ओर से एक्सपो उत्सव 2025 का पोस्टर और विस्तृत कार्यक्रम सूची का भव्य अनावरण किया गया। यह आयोजन जेसीआई कार्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
इस बार का एक्सपो उत्सव 2025 कई खास आकर्षणों से भरपूर होगा। इसके मुख्य प्रायोजक हैं बाबूलाल प्रेमकुमार, जबकि पावर्ड बाय पार्टनर के रूप में श्री गजानंद ज्वैलर्स जुड़े हैं। इसके साथ ही प्रभुजी, कैंपटी, मोशन कोटा, शुभम घोष फोटोग्राफी, रेडियो धूम, झारखंड एक्सप्रेस कोरियर, बागला सिक्योरिटी व ऑटोमेशन, कैफीनेटर्स, रमादा बाय विंडम और अन्नपूर्णा ट्रेडिंग कंपनी सह-प्रायोजक के रूप में इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
🎉 कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ
16 सितंबर : फैशन शो
17 सितंबर : एक्सपो ट्रेज़र हंट एवं डॉग शो
18 सितंबर : हेल्थी बेबी एंड मॉम शो तथा योगा प्रतियोगिता
19 सितंबर : वॉयस ऑफ एक्सपो सिंगिंग कंपीटीशन
20 सितंबर (शनिवार) : तंबोला एवं मिड नाइट बाजार (रात 12 बजे तक)
21 सितंबर (रविवार) : पेंटिंग, फैंसी ड्रेस व एक्सपो धीनाक धिन धा डांस कंपीटीशन
22 सितंबर : शाम 6 बजे से समापन समारोह
कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी नितिन पोद्दार ने निभाई। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतीक जैन, सचिव सन्नी केडिया, मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल, सह संचालक अभिषेक जैन, दीपक पटेल, सौरभ नरेडी, प्रवक्ता आदित्य जालान, साकेत अग्रवाल, निखिल मोदी, तरुण अग्रवाल, प्रशांत पाटोदिया, तथा महिला पदाधिकारी आशा मोदी, दीपा बंका, रजनी धानधनिया, शीतल लखोटिया, रुचि झुनझुनवाला, श्वेता माहेश्वरी और राधिका मोदी सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
एक्सपो उत्सव 2025 को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीद है कि यह आयोजन न केवल मनोरंजन और प्रतियोगिताओं का संगम बनेगा, बल्कि रांची की सांस्कृतिक पहचान को भी और मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *