घाटशीला उप चुनाव में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जनादेश मिलेगा : रघुवर दास

रांची :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफीयाराज हो गया है। हर जगह लूट-खसोट हो रही है,अपराधियों का बोलबाला हो गया है। हत्या, लूट, छेड़छाड़ और बलात्कार जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधी तंत्र हावी है लेकिन पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। जिस तरह व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है वह केवल प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था का सवाल खड़ा करता है बल्कि सरकार की कार्यप्रणाली को भी कटघरे में खड़ा करता है। रघुवर दास ने यह भी का की सरकार जनता की सुरक्षा को दरकिनार कर थाना और प्रशासनिक पदाधिकारी की बोली लगाने में व्यस्त है। उनके अनुसार जब पुलिस तंत्र खुद दबाव और भ्रष्टाचार की जद में आ जाएगा तो अपराधी को खुली छूट मिलता है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे अपराधों पर तत्काल संज्ञान लिया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथी आम लोगों खासकर व्यापारी और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि घाटशीला उप चुनाव में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जनादेश मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *