झारखंड चैंबर चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आदित्य मल्होत्रा टीम तैयार,कहा- व्यापारियों और उद्योगपतियों का सम्मान को कम होने नहीं दूंगा

रांची: झारखंड चैंबर चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आदित्य मल्होत्रा और उनकी टीम तैयार है। इसको लेकर रविवार को स्थानीय होटल में बैठक हुई। इसमें चैंबर के पूर्व अध्यक्ष समेत विभिन्न व्यावसायिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में आदित्य मल्होत्रा टीम से 32 सदस्यों ने चुनाव लड़ने की घोषणा की।

बैठक में आदित्य मल्होत्रा ने सभी लोगों से आशीर्वाद एवं समर्थन देने का आग्रह करते हुए कहा कि मैं व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरा समय दूंगा।  महासचिव के रूप में भी मैं झारखंड चैंबर को पूरा समय दिया है। इसका लाभ चैंबर को मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के के विकास में पॉलिसी मेकर के रूप में काम करेंगे। देश और विदेशों में झारखंड चैंबर को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प है। विश्व के मानचित्र पर झारखंड चैंबर की एक अलग छवि बनाने का प्रयास करूंगा। चैंबर के प्रति व्यापारियों और उद्योगपतियों का विश्वास और आस्था बना रहे, इस पर भरपूर काम करेंगे। किसी भी व्यापारियों एवं उद्योगपतियों का मान सम्मान घटने नहीं दूंगा। राज्य में रक्षा एवं रेलवे का संयंत्र खुले, इसका प्रयास करूंगा। झारखंड चैंबर कई मुद्दे पर वर्षों से काम करता रहा है। पूर्व अध्यक्षों ने इस चैंबर को अपने मेहनत से आगे बढ़ाया है, इस कार्य को मैं आगे करता रहूंगा। झारखंड में एक्सपोर्ट और कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़े इसकी भी रूपरेखा बनाकर काम करूंगा।

श्री मल्होत्रा ने कहा कि हमारी टीम के सदस्य काफी अनुभव है और उन्होंने चैंबर में अपना समय भी दिया है। आप सभी के आशीर्वाद का आकांक्षी हूं। टीम वर्क की भावना से काम होगा एवं सभी लोगों के सहयोग से कई काम करेंगे, जो मिल का पत्थर साबित होगा। हमारी टीम का संकल्प है कि उद्योग और व्यापार झारखंड में फले और फुले। राज्य की समृद्धि पर भी काम करेंगे। मैं वचन देता हूं कि झारखंड चैंबर को एक नई दिशा और दशा देने का काम करूंगा।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष अर्जुन जालान, मनोज नरेडी, किशोर मंत्री,  ललित केडिया, सज्जन सराफ, कुणाल अजमानी, धीरज तनेजा, अरुण बुधिया ने आदित्य मल्होत्रा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आदित्य मल्होत्रा को चेंबर में काम करने का लंबा अनुभव है। झारखंड चैंबर को आगे ले जाने की पूरी क्षमता है। पूर्व अध्यक्षों ने आदित्य मल्होत्रा एवं उनकी टीम को सरकार के साथ समन्वय बनाकर झारखंड चैंबर को मजबूत और सशक्त बनाने की अपील की। उन्होंने हर विभाग में झारखंड चैंबर का प्रतिनिधित्व मिले, इसका भी प्रयास करने की बात कही। बैठक में रांची चेंबर के अध्यक्ष संजय माहुरी, आलू प्याज थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद, झारखंड चैंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित साहू, रमेश चीनी, पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उगल, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, अग्रवाल युवा सभा के रौनक झुनझुनवाला, चित्रांश विचार मंच के अमरेश  कुमार श्रीवास्तव, झारखंड तोक वस्तु विक्रेता संघ के अध्यक्ष उमाशंकर कनोडिया, गौशाला संघ के अध्यक्ष पुनीत पोद्दार, पवन बजाज, ललित ओझा, गुरु नानक स्कूल के अध्यक्ष परमजीत सिंह टिंकू, गुरु नानक हॉस्पिटल के सचिव राजेंद्र सिंह, माहेश्वरी सभा के किशन साबू, प्रांतीय मारवाड़ी महासम्मेलन के महासचिव विनोद जैन, मारवाड़ी सहायक समिति के कौशल राजगढ़िया, मनोज बजाज समेत अन्य लोगों ने आदित्य मल्होत्रा एवं उनके टीम को समर्थन देने के बाद कही।

इस अवसर पर नवजोत अलंग, राम बांगड़, रोहित पोद्दार, रोहित अग्रवाल, डॉ अभिषेक रामधीन, संजय अखौरी, आस्था किरण, साहित्य पवन, सुनील सरावगी, पूजा ढाढा, पवन बजाज, नवीन जैन, रंजीत बुधिया, मनमोहन मोहता, जितेंद्र पाल सिंह, ललित मोदी, गगन कुमार, राजेश बथवाल, ललित बथवाल, मुकेश पांडे, कमल अग्रवाल, आनंद जालान समेत सैकड़ो की संख्या में व्यापारी गण मौजूद थे। मंच का संचालन पूनम आनंद और धन्यवाद ज्ञापन आस्था किरण ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *