जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी का सत्यापन और नियुक्ति पत्र प्रदान करने की प्रक्रिया को किया प्रारंभ
खूंटी : कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने शनिवार को ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी का सत्यापन एवं नियुक्ति पत्र प्रदान करने की प्रक्रिया प्रारंभ किया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर साहब विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और प्रदान की गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाने एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया। वहीं दूसरी ओर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शहीदों की पार्टी है और कांग्रेस की विचारधारा को हम सभी को मिलकर घर घर तक पहुंचना है।
मौके पर प्रदेशआदिवासी कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष विल्सन तोपनो, प्रदेश सचिव पीटर मुंडू जी,प्रखंड अध्यक्ष मरियम आइंद, मंडल अध्यक्ष निर्मल उरांव, सुनील मुंडा आदि के उपस्थिति में बिरहु पंचायत,गुटजोरा पंचायत, मुरही पंचायत एवं फूदी पंचायत में नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया, साथ ही पंचायत स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने हेतु कई दिशा निर्देश भी दिए गए।



