बाबा विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

रांची: बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय प्रांगण में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। झंडोत्तोलन का कार्यक्रम रांची नगर निगम के निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय एवं समिति के अध्यक्ष जयन्त झा के संयुक्त रूप में 79 वाँ झंडोत्तोलन कार्यक्रम किया गया। झंडोत्तोलन उपरांत आए हुए सभी देशभक्त को समिति के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान परिस्थिति में देश में तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है, देश के विकाश के लिए समाज सेवा एवं देश सेवा के लिए हर नागरिक को जागरूक होने की आवश्यकता है।साथ ही समाज एवं देश के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी! आज के स्वतंत्रता दिवस समारोह में समिति के अध्यक्ष जयन्त झा, आशु झा, सौरभ कुणाल, मृत्युंजय झा, संतोष मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, पवन सोनी, ज्ञानदेव झा, राजेश झा, वैध मनोज झा, छवि झा, हेमन्त झा, सुनील सिन्हा, रमेश भारती,भानु कच्छप, बिमल कच्छप, बिन्दु झा, शीतल झा, आदि ने भाग लेकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *