हमने अपना अभिभावक खो दिया : सुदीप गुड़िया

खूंटी: शिबू सोरेन के निधन पर विधायक सुदीप गुड़िया,विधायक रामसूर्या मुंडा,जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद नें विधायक आवास में गुरूजी को मौन श्रद्धांजलि दिया।दिशूम गुरु शिबू सोरेन के निधन से विधायक सुदीप गुड़िया, विधायक रामसूर्या मुंडा, जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद सहित जिले के झामुमो कार्यकर्त्ता स्तब्ध व शोकाकुल हैँ! गुरूजी के निधन की खबर सुनकर जिले के झामुमो कार्यकर्त्ता विधायक सुदीप गुड़िया के आवास के पास जुटे!कार्यकर्ताओं नें दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की! हमने अपना अभिभावक खो दिया : सुदीप गुड़िया इस अवसर पर तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया नें कहा कि शिबू सोरेन के नहीं रहने से हमने अपना अभिभावक खो दिया है! उन्होंने कहा कि बाबा हमलोग के प्रेरणाश्रोत होने के साथ साथ हमारे आदर्श भी थे! उनका नहीं रहना झारखण्ड के लिए अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती! विधायक ने कहा कि जब वो पार्टी से जुड़े तो उन्होंने कहा था लोग आयेंगे, जायेंगे, सत्ता आएगी जायेगी परन्तु लोग नहीं बदलनी चाहिये.अपने लोगों की चिंता करो, इनकी आवाज बनो! झारखण्ड के लिए अपूरणीय क्षति : रामसूर्या मुंडा खूंटी के विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि गुरूजी नें झारखंड अलग राज्य के लिए लड़ाई लड़ी! उनके द्वारा लड़ी गयी लंबी लड़ाई व किये गए संघर्ष की बदौलत अलग राज्य का निर्माण हुआ! उनका नहीं रहना झारखण्ड के लिए अपूरणीय क्षति है! पिता तुल्य अभिभावक को खो दिया : जुबैर अहमद झामुमो के खूंटी जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि हमने एक पिता तुल्य अभिभावक को खो दिया! गुरूजी जब झारखण्ड अलग राज्य के लिए आंदोलन कर रहे थे! उस आंदोलन में उनके साथ बिताये पल याद हैँ! कई बार जेल भी जाना पड़ा!गुरूजी हमेशा कहा करते थे, बेटा मत मत घबड़ाना एक दिन हम अपने उद्देश्य में सफल जरूर होंगे और ऐसा ही हुआ! गुरूजी के संघर्ष की बदौलत झारखण्ड अलग राज्य का निर्माण हुआ. हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए हेमंत सोरेन के नेतृत्व में काम करते रहेंगे! कार्यक्रम में झामुमो जिला सचिव सुशील पाहन, संगठन सचिव प्रदीप केशरी, सहसचिव मोजीर अंसारी, तोरपा प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो,मकसूद अंसारी, अमित बडिंग, राहुल केशरी, तन्नू अंसारी , फूल अहमद, भोलानाथ लाल, अरमान तोपनो, सलन ओड़ेया, डिकसन पूर्ति, तौकीर अंसारी, वीरेंद्र सिंह, तौसीफ़ अंसारी, असगरी खातून,प्रकाश नाग मुंडा,विनोद उरांव, भोला साहू , विनोद सांगा,नोत्रोत,शेखर फिरोज,अनिल कश्यप,सीता नाग, सिंगराय कंडुलना, छतरी हेमरोम, आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *