मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा,सात लोगों की मौत,घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है।

जानकारी के मुताबिक बंगाल के जलपाईगुड़ी जि‍ले में मल नदी में लोग विजर्सन के लिए गये थे। विजर्सन के दौरान बाढ़ के कारण नदी का जल स्तर बढ़ गया। इसमें बहने से 7 लोगों की मृत्यु हो गई। कई लोग लापता भी हैं।
जलपाईगुड़ी के एसपी देवर्षि दत्त ने बताया कि कई लोग नदी में फंसे और कई बह गए। अब तक 7 लोगों के शव निकाले गए हैं। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दी थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना पर दुख जताया। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *