झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन,सर गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस,सीएम हेमंत सोरेन ने पोस्ट कर दी जानकारी
रांची: दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन सोमवार को हो गया. इसकी जानकारी सीएम हेमंत सोरेन ने खुद एक्स पर पोस्ट कर दी है. उन्होंने लिखा कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं. आज मैं शून्य हो गया हूं. शिबू सोरेन के निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर है. बता दें कि शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में चल रहा था। उनके पार्थिव शरीर को झारखंड लाने की तैयारी चल रही है।
शिबू सोरेन का जन्म1942 में हुआ था। उनका पैतृक गांव रामगढ़ के नेमरा गांव है।



