71 बाल कांवड़ियों ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक,देखने के लिए उमड़ी भीड़

रांची : पवित्र श्रवण मास में क्या बच्चे क्या बूढ़े, सभी उत्साह के साथ शिवभक्ति में हैं। वहीं राजधानी रांची में रविवार को बाल कांवर यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें 71बाल क्कांवरियों ने भाग लिया। सभी भगवा परिधान में और कंधे पर कांवर,यह दृश्य अपने आप में बहुत ही मनोरम लग रहा था। यही नहीं बाल कांवरियों को देखने के लिए भी सैकड़ों की संख्या लोग जुट गए।इस आयोजन में 4 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया।
बाल कांवर यात्रा का आयोजन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर समिति एवं माहेश्वरी महिला चौपाल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
द्वारिकाधिश मंदिर में पांच पुजारियों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सभी कांवड़ों की प्रारंभिक पूजा अर्चना के साथ यात्रा की शुरुआत हुई। द्वारिकाधीश मंदिर (गाड़ीखाना चौक) से हुई, जो कार्टसराय रोड, बखरी बाजार दुर्गा मंदिर, बारूद दुकान चौक, बड़ालाल स्ट्रीट, सेवा सदन पथ होते हुए लक्ष्मीनारायण मंदिर (गणेश नारायण साबू चौक) पर समाप्त हुई।
यहाँ बाल कांवड़ियों ने श्रद्धा भाव से शिवालय में पंक्तिबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया तथा बेलपत्र, पुष्प और चंदन अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात सभी बच्चों ने सामूहिक रूप से भगवान की आरती की।
पूजन के उपरांत माहेश्वरी भवन में सभी बच्चों को प्रसाद एवं अल्पाहार का वितरण आयोजन समिति द्वारा किया गया। साथ ही, बच्चों के साथ आए अभिभावकों हेतु श्री माहेश्वरी सभा की ओर से चाय एवं बिस्कुट की व्यवस्था की गई थी।
मारवाड़ी युवा मंच समर्पण, रांची की ओर से बकरी बाजार दुर्गा मंदिर के समीप बाल कांवड़ यात्रा का स्वागत किया गया तथा सभी कांवड़ियों को जूस वितरित किया गया।
इस आयोजन में अनेक लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राजकुमार मारू झारखंड-बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा अध्यक्ष, ,शिव शंकर साबू प्रदेश कोषाध्यक्ष, झारखंड बिहार माहेश्वरी महिला समिति सचिव संगीता चितलांगिया, किसन कुमार साबू – रांची सभा अध्यक्ष, नरेन्द्र लाखोटिया – सचिव,माहेश्वरी महिला अध्यक्ष श्रीमती भारती चितलांगिया , बिमला फलोर सचिव, मुकेश काबरा – अध्यक्ष, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति, मनोज गोयल, बसंत लाखोटिया, श्यामसुंदर बिहानी, श्यामसुंदर पेड़ीवाल, श्री अंकुर डागा, मनोज काबरा, सुरेश सारड़ा,बसंत बियानी, रंजय चितलांगिया मुकेश चितलांगिया राजकुमार चितलांगिया, कृष्ण डागा, दीपक मारु, वासुदेव भाला, श्रीमती विजयश्री साबू, श्रीमती सरिता लाखोटिया, रंजू मालपानी, लक्ष्मी चितलांगिया सरोज राठी दुर्गा बाहेती तथा श्री माहेश्वरी सभा, महिला समिति एवं महिला चौपाल के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहकार्यक्रम की सफलता में इन सदस्यों का विशेष योगदान रहा: श्रीमती संगीता चितलांगिया, श्रीमती सुमन चितलांगिया, श्रीमती संगीता सारडा चितलांगिया,रेणु फलोड़, शशि डागा, ममता डागा, रश्मि मालपानी, शारदा लड्डा, उषा डागा, किरण बियानी, पूनम राठी, विनिता चितलांगिया, नीरज चितलांगिया, विभोर डागा, रुपेश काबरा* |
यह आयोजन बाल संस्कार, धार्मिक आस्था एवं सामाजिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *