कोयले पर वर्चस्व को लेकर धनबाद में फिर दो गुट भिड़े, जमकर फायरिंग
धनबाद: धनबाद में कोयले पर वर्चस्व को लेकर अपराधियों का तांडव जारी है। पुलिस प्रशासन भी इस पर कंट्रोल नहीं कर पा रही है। अब धनबाद के छाताबाद में कोयले को लेकर दो गुट भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच गोलीबारी हुई। जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। घायल सुशील यादव और मुकेश यादव को इलाज के लिए एसएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों राजेश यादव ,अमित यादव और आंनद यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)