राजधानी पटना के एम्स में शिवहर विधायक चेतन आनंद से मारपीट मामले में एआईआर दर्ज
पटना। शिवहर से विधायक चेतन आनंद के साथ एम्स पटना परिसर में सुरक्षा गार्ड व कुछ मेडिकल स्टाफ के साथ विवाद व मारपीट का मामला सामने आया है। गौरतलब हो कि
घटना बुधवार देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार विधायक चेतन आनंद अपने कुछ समर्थकों के साथ एक मरीज से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान अस्पताल के सुरक्षा गार्ड से उनकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए।
उक्त मामले की पुष्टि करते हुए पटना पश्चिमी के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में फुलवारीशरीफ थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में जहां विधायक के साथ दुर्व्यवहार व धक्का-मुक्की की बात कही गई है।
वहीं एम्स प्रशासन की ओर से भी इस पूरे मामले को लेकर अलग से शिकायत दर्ज कराई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है।
फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
गौरतलब है की विधायक चेतन आनंद गोपालगंज के तत्कालीन डीएम कृष्णैया हत्याकांड में सजा काट चुके व रॉबिन हुड के नाम से जाने जाने वाले पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे हैं। बहरहाल इस मामले को लेकर राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में चर्चा होना लाजमी है।



