बिहार में औद्योगिक विकास व विस्तार को लेकर की चर्चा
पटना। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से गुरुवार को बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शिष्टमंडल ने मुलाकात की। श्री मांझी के पटना आवास पर बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सुभाष कुमार पटवारी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मुलाकात करने पहुंचा था! बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शिष्टमंडल द्वारा केंद्रीय मंत्री मांझी से बिहार में उद्योग व उद्यमियों को किस तरह और मजबूत व विस्तार की जाए इस पर विस्तृत चर्चा की गई। गौरतलब
हो कि बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के शिष्टमंडल ने श्री मांझी का आभार जताया कि उनके नेतृत्व में MSME मंत्रालय भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शिष्टमंडल ने इस बात पर खुशी भी जताई कि MSME सेक्टर देश में बड़े उद्योगों के मुकाबले अधिक रोजगार उपलब्ध करा रहा है। शिष्टमंडल ने यह बात भी रखी कि लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने अनेक ऐसी योजनाएं भी प्रारम्भ किया है। जो काफी स्वागतयोग्य हैं।
केंद्रीय मंत्री श्री मांझी के सामने शिष्टमंडल ने यह जानकारी दी कि राज्य में ज्यादातर उद्यम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम स्तर के हैं। इसलिए कि उनकी समस्याओं व उसके निदान के लिए MSME मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने श्री मांझी का इस बात के लिए आभार भी जताया कि वह व्यक्तिगत तौर पर छोटे उद्योगों की समस्या के निदान के लिए पहल कर रहे हैं।
बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज राज्य के उद्यमियों व व्यवसायियों की एक शीर्ष संस्था है।इसकी स्थापना 99 वर्ष पूर्व 1926 में हुई थी। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस पुरानी संस्था के शिष्टमंडल का आभार जताया कि वह उद्यमियों व सरकार के बीच सेतू का काम कर रहे हैं। विदित हो कि
10 सदस्यीय शिष्टमंडल जिसका नेतृत्व बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष सुभाष पटवारी कर रहे थे। उसमें चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष पीके अग्रवाल, उपाध्यक्ष आशीष शंकर, प्रदीप चौरसिया, कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार जैन महामंत्री पशुपति नाथ पाण्डेय, पूर्व उपाध्यक्ष श्री मुकेश कुमार जैन, अजय कुमार गुप्ता, राजेश जैन और कार्यकारिणी सदस्य पवन भगत भी शामिल थे।



