होचर में बनेगा तेली समाज का केंद्रीय कार्यालय
रांची: रांची जिला तैलिक साहू सभा के अध्यक्ष कुमार रौशन साहू की अध्यक्षता में रविवार को होटल राज रेसीडेंसी में प्रदेश में तेली समाज की सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा के विधायक रणविजय साहू उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय पास किया गया कि झारखंड प्रदेश दैनिक साहू महासभा का केंद्रीय कार्यालय रांची रिंग रोड के होकर में डेढ़ एकड़ में बनाया जाएगा । इसके लिए संगठन तेली समाज के दानदाताओं से दान लेकर इस जमीन को खरीदेंगे एवं इस पर संगठन का केंद्रीय कार्यालय, सार्वजनिक शादी विवाह हेतु बैंक्विट हॉल आदि का निर्माण किया जाएगा , इस हेतु विस्तारित बैठक अगले 20 जुलाई को होचर में आयोजित की गई है ।
इस गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिहार तैलिक साहू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मोरवा विधायक रणविजय साहू ने कहा कि समाज को टुकड़ों में बंटकर नहीं बल्कि एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है ,उन्होंने पूरे प्रदेश में सक्रिय सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत करने की अपील की ।
तैलिक साहू सभा के रांची जिला अध्यक्ष कुमार रौशन साहू ने कहा कि तेली समाज किसी एक पार्टी विशेष का बंधुआ मजदूर नहीं है राजनीतिक पार्टियों चुनाव के समय तेली समाज का वोट भर-भर कर ले जाते हैं लेकिन चुनाव के बाद हक अधिकार के नाम पर ठगा महसूस करती है
बैठक में सैकड़ो की संख्या में रांची जिला के विभिन्न प्रखंडों से चलकर तेली समाज के कार्यकर्ता पहुंचे । बैठक में केंद्रीय कार्यालय के अलावा , तेली छात्रावास निर्माण , महिला छात्रावास सहित सार्वजनिक धर्मशाला बनाने पर चर्चा हुई । मौके पर झारखंड तैलीक साहू महासभा के मुख्य संरक्षक विजय साहू ,सुरेश साहू , दीपक साहू ,बलिराम साहू प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो , प्रधान महासचिव मदन कुमार , युवा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहू , अशोक साहू ,ललित साहू , मनोज लाल , प्रदीप साहू मोहनलाल साहू ,रिपुसुदन साहू,आदि ने अपने विचार रखें ।



