डीडीसी ने गारू प्रखंड का किया निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा की
लातेहार : उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने शनिवार को गारू प्रखंड अंतर्गत संचालित योजनाओं का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
गारु प्रखंड के पंचायत कार्रवाई में लाभुक पूजा देवी के पूर्ण अबुआ आवास में गृह प्रवेश कराया गया। साथ ही अन्य लाभुको के बन रहे अबुआ आवास के प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया। मनरेगा अंतर्गत पंचायत कोटाम के लाभुक लाल मुनी देवी के खेत में आम बागवानी का निरीक्षण किया गया। गारु प्रखंड अंतर्गत पंचायत कार्रवाई के आंगनबाड़ी केंद्र गोइंदी का निरीक्षण किया गया। बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में सेविका एवं महिला परवेक्षिका से पूछे जाने पर सही जानकारी नहीं दी गई जिसके कारण स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गारू का भी निरीक्षण किया गया। जिसमे ओपीडी, शिशु वार्ड, प्रसव वार्ड, प्रसव कक्ष, सामान्य वार्ड का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। प्रखंड अंतर्गत बन रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं सुपरवाइजर हेतु बन रहे आवास का निरीक्षण किया गया एवं सम्बंधित सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को गुणवक्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त के द्वारा प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में बैठक कर प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में मनरेगा, जेएसएलपीएस अंतर्गत संचालित समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मौके पर डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गारू, अंचल अधिकारी गारू ,परियोजना पदाधिकारी, मनरेगा एवं संबंधित अन्य पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।



