इंटर-जोनल रेलवे आरपीएफ योग प्रतियोगिता में अर्पणा ने रजत पदक किया हासिल

भागलपुर। पूर्व रेलवे को मालदा मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सब-इंस्पेक्टर सुश्री अपर्णा कुमारी की शानदार उपलब्धि पर गर्व है, जिन्होंने 26 से 28 जून 2025 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के तत्वावधान में रायपुर में आयोजित इंटर-जोनल रेलवे आरपीएफ योग प्रतियोगिता–2025 में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर पूर्व रेलवे का नाम रोशन किया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों से चयनित आरपीएफ कर्मियों ने भाग लिया, जहां उन्होंने न केवल अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती का प्रदर्शन किया, बल्कि योग, अनुशासन और मानसिक संतुलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दर्शाई। कड़े मुकाबले के बीच, सुश्री अपर्णा कुमारी ने अपने उत्कृष्ट कौशल और अदम्य आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया।

उनकी इस सफलता की सराहना करते हुए अमिय नंदन सिन्हा, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/आरपीएफ, पूर्व रेलवे ने अपर्णा कुमारी को हार्दिक बधाई दी और उनके प्रदर्शन को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि अपर्णा न केवल आरपीएफ के उत्कृष्टता के मूल्यों की प्रतीक हैं, बल्कि समर्पण और दृढ़ता की मिसाल भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *