होम्योपैथी के जनक डाॅ हैनिमैन के जन्म दिवस पर जरूरतमंदों को नि:शुल्क परामर्श और दवा वितरण
गयाजी। हैम्योपैथिक के जनक, डॉ. हैनिमैन के जन्म दिवस पर कटारी हिल गया स्थित आजाद बेलफेयर सेन्टर में संस्था के सचिव, डॉ.के. के.कमर द्वारा आज सैकड़ों जरूरतमंदों, निर्धन और असहायों को नि:शुल्क परामर्श और दवा वितरण किया गया। सभी जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान और खुशी की झलक देखी गई।
मानवता के लिए मिशाल कायम करने वाले गया क्षेत्र के जाने माने हैम्योपैथिक चिकित्सक, डॉ.के. के.कमर प्रत्येक सप्ताह नि:शुल्क जांच और चिकित्सक शिविर का आयोजन करते रहते हैं। स्वास्थ्य जांच के अलावे आंख जांच, विविध प्रकार के रोगों का इलाज और नि:शुल्क दवा वितरण का भी काम करते रहते हैं। बर्ष 2011 में इन्होंने जनकल्याण हेतु आजाद बेलफेयर सेन्टर का गठन कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रारंभ कर दिया। चेहरे पर मुस्कान, सादगी और विनम्रता ही इनकी पहचान है।
समाज के सबसे नीचले तबके के लोगों सफाईकर्मियों, झग्गी – झोपड़ी और स्लम एरिया के लोगों को सम्मानित करना और जरूरतमंदों को आवश्यक वसततुएं उपलब्ध कराना डॉ.कमर के फिदरत में है। हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी ये 15 अगस्त को सफाईकर्मियों को सम्मानित करेंगे।



