प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ वर्चुअल मीटिंग में जुड़े भागलपुर के जेडीयू कार्यकर्त्ता
भागलपुर। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ वर्चुअल मीटिंग भागलपुर जिला के कहलगांव, सुल्तानगंज एवं नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों के जेडीयू नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुड़े। इस दरम्यान पंचायतवार, वार्डवार बूथ सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता क्रमशः विपिन मंडल, सुबोध सिंह, राम नेपाल मंडल ,राजेश मंडल ,मनोज मंडल एवं सन्नी कुमार ने किया।
प्रदेश महासचिव शुभानंद मुकेश ने कहा कि बूथ सदस्यों की बैठकों की अभूतपूर्व सफलता यह दर्शाता है कि हमारा संगठन धरातल पर काफी मजबूत है एवं माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। बूथ जीतो, चुनाव जीतो के सिद्धांत को लेते हुए 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को पुनः मुख्यमंत्री बनने के लिए हम सभी दृढ़ संकल्पित हैं।
विधायक ललित नारायण मंडल, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह , विधानसभा प्रभारीगण मनोज सिंह पंकज पटेल एवं अरविंद कुमार, प्रसस अजय राय, महेश यादव, जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर, जिला महासचिवगण विनय कुमार,अशोक सिंहा, जिला कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुशवाहा, कल्याणी साह,प्रखंड अध्यक्षगण शाहबाज आलम मुन्ना विजय मंडल बृजेश सिंह, सदानंद कुमार, महफूज आलम,अनिल दास ,अमन कुमार, मुमताज आलम,निरंजन कुमार, निर्मल कुमार ,दीप नारायण मंडल ,श्रीकांत मंडल ,ब्रह्मदेव मंडल ,मिथुन कुमार रेणु कुमारी, ममता कुमारी, उमेश मंडल, रामकिशन बिन्द,फुलेश्वर मंडल,अमरजीत यादव ,योगेंद्र कुमार के साथ-साथ काफी तादाद में जदयू बूथ सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी थी ।



