टेंपो के सीट के नीचे से अवैध विदेशी शराब,करीब 59.925 लीटर बरामद किया गया
भागलपुर। गुप्त सूचना के आधार पर प्रमोद कुमार पासवान, सहायक अवर निरीक्षक के द्वारा सूचना प्राप्त होने के आलोक में बताए गए स्थान पर, एक तीन पहिया टेंपो जो नदीयामा थाना, सबौर की ओर जाने वाला था, को छापामार दल के साथ पहुंच कर उस तीन पहिया सवारी टेंपो जिसके चालक संतोष दास का विविध रूप से तलाशी ली गयी। तलाशी के क्रम में टेंपो के सीट के नीचे से करीब 59.925 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया।
घटनास्थल पर जब्ती सूची बनाकर तथा गिरफ्तारी पत्र बनाकर अभियुक्त संतोष दास को गिरफ्तार किया गया। मौजूद गृहरक्षक से स्वेच्छा पूर्वक जब्ती सूची एवं गिरफ्तारी पर हस्ताक्षर कराया गया एवं अग्रतर कार्रवाई हेतु मद्य निषेध थाना सदर लाया गया ।



