सीतामढ़ी सांसद के प्रयास से बिहार की सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर विकसित हो रहा सीतामढ़ी

सीतामढ़ी । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सीतामढ़ी के पुनौरा धाम को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन बिहार की जनता के साथ साझा किया जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। जदयू श्रम और तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शिवेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बोला की सीतामढ़ी के जुझारू सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर के अथक प्रयासों एवं मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के सहयोग से सीतामढ़ी भारत के सांस्कृतिक मानचित्र पर देश के अग्रणी धार्मिक स्थानों में शामिल होने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है, शिवेश कुमार ने आगे बोला की सांसद ठाकुर पिछले एक साल में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री से मिलकर पुनौरा धाम और सीतामढ़ी के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को लगातार रेखांकित करते हुए माता सीता के भव्य मंदिर की स्थापना पर जोड़ दे रहे थें, जिसका सफल परिणाम आज सामने है, जदयू नेता शिवेश कुमार ने बोला कि सांसद श्री ठाकुर के प्रयासों से सीतामढ़ी बिहार की सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर विकसित कर जाएगा, जदयू नेता ने सीतामढ़ी सांसद के वित्त मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम जी के साथ शामिल होने को भी सीतामढ़ी की भारत के मानचित्र पर मजबूत उपस्थिति बताया और जोड़ा की सीतामढ़ी सांसद ने इस उच्चस्तरीय बैठक जिसमें भारत की मौजूदा अर्थवयवस्था, आर्थिक सुधारों, विकास के आयाम और बदलते वैश्विक परिदृश्य पर गहन विचार हुआ उसमें शामिल होकर जिले का नाम रौशन किया है साथ ही बिहार के आर्थिक जरूरतों को विस्तृत तौर पर देश के सामने रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *