मीडिया की पढ़ाई ने खोला रोजगार के दरवाजे
मिडिया की पढ़ाई दिलायेगी रोजगार व व्यवसाय के अनेक अवसर : रजनीश रंजन
सहरसा: मिथिलांचल कोसी प्रमंडलीय मुख्यालय सहरसा में मीडिया की पढ़ाई ने रोजगार के नए अवसर सृजित करने के द्वार खोल दिए है। पूरे उत्तर भारत में ईस्ट एन वेस्ट कॉलेज ऑफ मास कम्युनिकेशन अर्थात जनसंचार महाविद्यालय में त्रि वर्षीय डिग्री कोर्स की पढ़ाई शुरू कर दी गई है।ईस्ट एन वेस्ट फाउंडेशन के चेयरमैन रजनीश रंजन बताते हैं कि इस क्षेत्र में विभिन्न तरह के सोशल प्लेटफॉर्म पर काफी लोग सक्रिय हैं। कुछ ने इसे प्रोफेशन बना रखा है तो कुछ ने इंटरटेनमेंट का साधन, आज के युवा यह भी चाहते हैं कि जहां इनका वक्त लगे वहां से कुछ कमाई भी हो, ऐसे में बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन का यह कोर्स एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने आया है और लोगों को पसंद भी आ रहा है।जिससे युवाओं को यहां रोजगार का नया विकल्प भी दिखाई दे रहा है।यह विषय डिजिटल अथवा प्रिंट मीडिया के लिए जहां लाभप्रद है वहीं इसका एक भाग विज्ञापन से भी जुड़ा है।यह छात्रों को आजकल के चमक दमक वाली नौकरी या अपने खुद के व्यवसाय को खड़ा करने में सहायक होगा। ईस्ट एन वेस्ट जनसंचार महाविद्यालय के प्राचार्य विष्णु स्वरूप कहा कि सत्र 2024-27 में नामांकन की अंतिम तिथि खत्म होने वाली है।इस सत्र की अधिकांश सीटे भी भर चुकी है लेकिन सैकड़ो छात्रों की इंक्वायरी प्रतिदिन आती रहती है।इधर दरभंगा के विपिन कुमार सरीखे छात्र यह पूछते हैं कि हम मीडिया के विज्ञापन के लिए खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो क्या आप मार्गदर्शन देते हुए हमें डिग्री प्रदान करेंगे। उधर पूर्णिया कटिहार के छात्र यह पूछते हैं कि यूट्यूब से क्या वह कमाई कर सकते हैं, क्या प्रिंट मीडिया में उन्हें काम मिलेगा और इस डिग्री के आधार पर क्या वे बीपीएससी की परीक्षा भी दे सकते हैं।प्राचार्य विष्णु स्वरूप कहते हैं कि स्नातक स्तर की किसी भी परीक्षा के लिए जहां यह डिग्री पर्याप्त है वहीं किसी भी प्रिंट या डिजिटल मीडिया के लिए भी इसके डिग्री का होना आवश्यक समझा जाता है साथ ही स्वरोजगार के लिए छात्रों को इस विषय की पढ़ाई इसलिए भी करनी चाहिए क्योंकि कानूनी पचड़ों से दूर रहकर आप विभिन्न डिजिटल माध्यम से कमाई कैसे कर सकते हैं, यह केवल यहां उपलब्ध विषय के पढ़ाई से जाना जा सकता है। जनसंचार महाविद्यालय के शैक्षणिक निदेशक मुक्तेश्वर सिंह मुकेश ने कहा कि छात्रों से हमें अप्रत्याशित सहयोग मिल रहा है नए विषय को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता और उत्साह भी दिखाई देता है।मौके पर टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज के प्राचार्य एन के झा, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य बी डी मिश्रा,प्रियंका पांडे, अभय मनोज समेत अन्य उपस्थित थे।



