आकस्मिक घटना से निपटने के लिए विभाग के पदाधिकारी रहे मुस्तैद: अरुण साबू
खूंटी: मुरहू प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। कई गांव का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क कट गया है। यातायात प्रभावित हुआ है। इस बारिश में मिट्टी के घरों में रहने वाले ग्रामीणों में भय का माहौल है। कभी भी गिरने की संभावना बनी रहती है। प्रखंड क्षेत्र में इस तरह की सूचना भी मिली है। एक दो घर इस बारिश में गिरा भी है। इस आपदा से निपटने के लिए प्रखंड के पदाधिकारी भी लगे हुए हैं। वहीं प्रखंड के उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से लोगों को सुरक्षित रहने की अपील की है। साथ ही विभाग के पदाधिकारियों को आकस्मिक घटना से निपटने के लिए मुस्तैद रहने की बात कही है।
उप प्रमुख ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को इस आपदा की घड़ी में सचेत रहने की अपील की है।
ग्रामीणों को हो रही परेशानियों को तत्काल दूर करने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि सभी पंचायत के मुखिया
सहित वार्ड पंचायत समिति, जिला परिषद सदस्य , प्रखण्ड पंचायत, थाना , अस्पताल, खाद्य विभाग को एक्टिव रहने को कहा है।
अस्पताल प्रबंधन आप अपने सभी आरोग्य मंदिर सहित मुख्यालय में सभी उपस्थित निश्चित हो क्योंकि कोई भी आपतकालीन स्थिति बनती है तो कोई भी एक्सक्यूज़ नही सुना जायगा ।
सभी से आग्रह है कि अपने पंचायत सहित गांव की चिंता करे,ताकि कोई घटना ना हो और यदि कोई घटना दिखती है तो इस संबंध में प्रखंड कार्यलय से संपर्क अविलंब करे । यहां से सहायता का प्रयास किया जाएगा ।



