राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को प्रमाण पत्र मिला

रांची: प्रदेश राजद कार्यालय धुर्वा में गुरुवार को राजद राज्य परिषद की बैठक हुई। बैठक के दौरान राज्य निर्वाचन अधिकारी गिरधारी गोप द्वारा नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव को प्रमाण पत्र दिया। उसके बाद सभी लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र माला बुके देकर शानदार रूप से स्वागत किया।बैठक के दौरान मुख्य रूप से देवघर विधायक सुरेश पासवान विधायक नरेश प्र सिंह पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता सुभाष प्र यादव महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार महासचिव मनोज पांडेय युवा अध्यक्ष रंजन यादव मंजू शाह पूर्व IPS संजय रंजन महिला अध्यक्ष संजय रंजन ने संबोधित किया और धन्यवाद ज्ञापन कलामुद्दीन खान ने किया।
राज्य परिषद के बैठक में अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी जिला/प्रदेश पदाधिकारी आपसी क्लेश समाप्त कर एक संकल्प के साथ पार्टी संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत बनाने का काम करें और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं युवा आइकन बिहार के भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी प्र यादव का विचारधारा तथा राजद का नीति सिद्धांत को राज्य के कोने कोने जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखना है ।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि बैठक के दौरान कई आगामी कार्यक्रम करने का प्रारूप सहित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडा पर निर्णय लिया गया।
(1) सितंबर अक्टूबर महीने तक राजद 10 जिला सम्मेलन करेगी और चरणबद्ध तरीके से 24 जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी ! जिसकी शुरुआत आगामी 5 जुलाई 25 को पटना में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक एवं खुल्ला सम्मेलन के बाद झारखण्ड में बाबा नगरी देवघर एवं लौह नगरी जमशेदपुर से किया जाएगा !
(2) पार्टी नगर निकाय चुनाव पूरी दमखम से लड़ेगी इसके लिए जल्द ही सभी नेताओं को क्षेत्रवार जिम्मेवारी दी जाएगी और खासकर रांची जिला को मजबूत बनाने के लिए रांची के नेताओं को बड़ा टास्क दिया जाएगा !
नगर निकाय के चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को हर हाल में सभी जगहों से वार्ड पार्षद के रूप में निर्वाचित कराने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का काम किया जाएगा !
(3) 4′ जुलाई को पटना में राष्ट्रीय परिषद की बैठक और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव और 5 जुलाई को खुला सम्मेलन के बाद झारखण्ड में संगठन को सबल बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात कर राज्य में संगठन का कार्य में तेजी लाई जाएगी !

(4) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के दरम्यान झारखण्ड से पार्टी के नेता कार्यकर्ता जाकर राजद एवं गठबंधन उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों से संपर्क करने का काम करना है।
बैठक में श्रीराम यादव श्यामदास सिंह आबिद अली अर्जुन यादव संतोष यादव जमीरुद्दीन अंसारी सुधीर गोप जनार्दन राय प्रणय कु बबलू चंद्रशेखर भगत कमलेश यादव रामकुमार यादव कैसर जहां राजकुमारी देवी गुलशन खातून मनोज अग्रवाल धर्मेंद्र महतो शाहबाज अंसारी बीरेंद्र यादव गुलज़ार अंसारी नवलकिशोर यादव सूरज सिंह शंभु चौधरी बैजू यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *