पंडरा के श्रीराम लखन जानकी मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रांची: पंडरा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रभु श्री राम,माता सीता और भाई लक्ष्मण की प्रतिमा स्थापित की गई।

इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए पूजा अर्चना के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया। वहीं पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
प्राण प्रतिष्ठा पूजा में संस्थापक विक्रम सिंह,अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह,कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह,सचिव कामेश्वर सिंह,रामलखन साहू,अर्जुन साहू,आशीष कुमार साहू,कैप्टन मुन्ना बड़ाईक सहित सभी सदस्य बैठे।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि इस मंदिर की स्थापना 1958 में हुआ था। उसके बाद लगातार यहां पर पूजा अर्चना शुरू हुआ। सदस्यों और आसपास के लोगों के सहयोग से मंदिर की भव्यता बढ़ती गई। इस मंदिर लोगों के आस्था से जुड़ा है। लोगों की मन्नतें यहां पूरी होती है।
उन्होंने कहा कि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रथम दिन कलश यात्रा का आयोजन किया गया। दूसरे दिन श्रीराम लखन जानकी की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया जिसमे हजारों की सख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गुरुवार सुबह 10 बजे से प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हुआ।, शाम 4 बजे के उपरांत श्रीराम लखन जानकी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा हुआ। इसके बाद आम नागरिकों के लिए दर्शन हेतु खोल दिया जायेगा। साथ में भंडारा का भी आयोजन किया गया ।
वहीं पुजारी निरंजन कुमार मिश्रा ने कहा कि विगत तीन वर्षों में यह मंदिर भव्य रूप से बन कर तैयार हो गया। आज श्री राम,लक्ष्मण और माता सीता की प्रतिमा स्थापित हुई है।



