नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर हेल्थ मिनिस्टर इरफान अंसारी ने दी बधाई

रांची: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर शुभकामनाएं देने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कोलकाता के एक अस्पताल पहुंचे। इस शुभ अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नेता अनवर अंसारी भी मेरे साथ उपस्थित रहे।
दोनों ने तेजस्वी और समस्त लालू परिवार को इस सुखद क्षण के लिए दिल से बधाई दी। लालू प्रसाद यादव को पोते के आगमन पर भी ढेरों शुभकामनाएं दी।
डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि लालू प्रसाद जी का परिवार से हमारे संबंध हमेशा आत्मीय और पारिवारिक रहा है। ऐसे हर्ष के अवसर पर उपस्थित रहना मेरा कर्तव्य और सौभाग्य दोनों है।
ईश्वर नवजात शिशु को स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करें — यही मेरी मंगलकामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *