मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की हुई बैठक

रांची :उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने निर्देश पर गुरुवार को समेकित जनजाति विकास अभिकरण, खूँटी द्वारा परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत सावधि ऋण एवं वाहन ऋण हेतु प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के परीक्षण एवं साक्षात्कार के उद्देश्य से आयोजित की गई।

बैठक में कुल 75 आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया, जिनमें अनुसूचित जनजाति के 38, अनुसूचित जाति के 2, पिछड़ी जाति के 33, दिव्यांग वर्ग से 1 तथा अल्पसंख्यक वर्ग से 1 आवेदक सम्मिलित हुए। समिति द्वारा पात्र आवेदकों का मूल्यांकन कर आवश्यक अनुशंसाएं की गईं।

यह बैठक जिले के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने में सहायता प्राप्त होगी।

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, एलडीएम समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *