सिरमटोली सरना स्थल रैंप का राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने निरीक्षण किया
रांची: राजधानी रांची के सिरम टोली सरना स्थल के पास फ्लाईओवर रैंप का मामला थम नहीं रहा है। झारखंड के कई आदिवासी संगठन रैंप हटाने के लिए बीते कई महीने से आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में केंद्रीय सरना समिति हतमा,कांके सहित कई सरना स्थल के सदस्यों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग से इस मामले में शिकायत किया था। इसी कड़ी में मंगलवार को स्थानीय आर्यभट्ट सभागार में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य आशा लकड़ा ने आदिवासी सरना समाज के साथ बैठक की। इस दौरान सरना समाज से आए प्रतिनिधियों ने सिरम टोली फ्लाईओवर रैंप हटाने की मांग की।
सरना समाज के बबलू मुंडा,सूरज टोप्पो,फूलचंद तिर्की मंच से संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने बंदूक की नोक पर सिरम टोली फ्लाई ओवर पर रैंप का निर्माण कराया गया। अबुआ सरकार ने आदिवासियों के विश्वास को खो दिया है। सिरम टोली सतना स्थल को आयोग को संरक्षण प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि आज आदिवासी समाज ने एस टी आयोग के साथ बैठक हो रही हैं। रांची में सबसे बड़ी समस्या सिरम टोली रैंप का है। हमलोग पिछले पांच महीने से आंदोलन करने का काम किया। इसके बाद भी झारखंड सरकार के कण में जू तक नहीं रेगा। उल्टे रैंप का निर्माण कराया गया।
हेमंत सोरेन की सरकार आदिवासी संस्कृति को कुचलने का काम किया है। मैं आयोग से गुहार लगाता हूं कि इस समस्या का समाधान कराया जाए।
गीताश्री उरांव ने कहा कि विकास के नाम पर हमारे आस्था स्थल धार्मिक स्थल को देश पहुंचाने का काम किया गया। डेढ़ सौ साल से ऊपर यह सिरम टोली सरना स्थल की जमीन है। इसमें करीब 46 डिसमिल जमीन है। 1960 में बाबा कार्तिक उरांव ने गैर आदिवासी से जमीन को मुक्त किया और सरना स्थल के रूप में विकसित किया। सरहुल में यहां पर सभी जिले से श्रद्धालु आते हैं। यहां पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन होता है। साढ़े पांच दशकों से यह परंपरा चली आ रही है।
वहीं आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने सिरम टोली सरना स्थल फ्लाई ओवर रैंप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए आशा लकड़ा ने कहा कि जब तक आयोग के साथ राज्य सरकार की बैठक नहीं होगी तबतक फ्लाईओवर रैंप निर्माण का कोई काम नहीं होगा। आयोग ने राज्य सरकार से इसके लिए समय मांगा था और इस मामले में बैठक करने को कहा गया था। लेकिन राज्य सरकार ने कोई अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए बैठक को स्थगित कर दिया है। जबतक आयोग के बैठक नहीं होगी वहां पर कोई भी काम नहीं होगा।
आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने कहा कि सिरम टोली सरना स्थल के मुख्य गेट पर फ्लाईओवर रैंप निर्माण करा दिया गया है,यह आदिवासी समाज के साथ गलत किया गया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ रांची का सरना स्थल ही नहीं पूरे झारखंड के सरना स्थल में कही न कही जमीन की समस्या है। इसको राज्य सरकार को हल करने की जरूरत है।

