पिठौरिया थाना प्रभारी ने भू माफिया को किया गिरफ्तार,दलालों को किया सावधान..

रांची: पिठौरिया थाना प्रभारी अभय कुमार की हनक क्षेत्र में दिखने लगा है। क्षेत्र के अपराधियों में डर की भावना देखने को मिल रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी ने कोर्ट द्वारा वारंटी मोहम्मद कुर्बान उर्फ कुर्बान खान को उसके घर से गिरफ्तार किया है। वारंटी की उम्र 35 वर्ष पिता अब्बास खान शकीन उलातू थाना पिठौरिया जिला रांची जो वर्तमान में रातू थाना अंतर्गत निवास कर रहा था। उल्लेखनीय है कि कुर्बान खान एक कुख्यात भू माफिया है जिसके विरुद्ध पिठौरिया थाना में 20 से अधिक वारंट पूर्व से लंबित था । इनकी गिरफ्तारी के माध्यम से थाना प्रभारी पु०अ०नि० अभय कुमार ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति जमीन के अवैध खरीद फ़रोख्त ,ठगी एवं जालसाजी में संलिप्त है उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *