पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम बने झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष,कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

लातेहार: झारखंड मुक्ति मोर्चा में नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। शिबू सोरेन को पार्टी का संस्थापक बनाया गया है। जबकि हेमंत सोरेन को पार्टी का नया केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी में आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। पांच महासचिव बनाए गए हैं। पार्टी कार्यकारिणी में कुल 63लोगों को जगह दिया गया है। गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। वहीं पूर्व शिक्षा मंत्री सह लातेहार विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक बैद्यनाथ राम को पार्टी में केंद्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम इससे पहले भी पार्टी में केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद पर थे। पार्टी ने उनपर विश्वास कर दोबारा यह पद दिया है। पार्टी में फिर से केंद्रीय उपाध्यक्ष बनने लातेहार विधानसभा क्षेत्र की जनता और झामुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया है। मौके पर पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ राम ने कहा कि पार्टी ने मुझपर विश्वास कर फिर से यह पद दिया है इसके लिए पार्टी के संस्थापक सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन और केंद्रीय अध्यक्ष सीएम हेमन्त सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही कहा कि पार्टी को लातेहार सहित पूरे झारखंड में एक नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा। वहीं बधाई देने वालों में युवा नेता अंकित पांडेय,दीपक कुमार,मोनु सिंह,शैलेश ठाकुर,सोनू पाठक,रंजीत कुमार,पंकज दास,मोहित गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *