मजदूर दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन
खूंटी : मूलवासी मजदूर संघ के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया गय। इस कार्यक्रम मे विचार गोष्ठी एवं नगर मे जुलूस भ्रमण किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सयूम अंसारी ने की। जुलूस डाक बंगला से होते हुए भगत सिंह चौक वहां से मेन रोड होते हुए नेताजी चौक उसके बाद डाक बंगला में आकर सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि डलसा के सचिव राजश्री अर्पणा कुजूर उपस्थित हुई। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सुशील संगा, पीएलबी मदन गौंझू एलडीसी चीफ राजीव कमल, किसान मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र मांझी, कर्रा प्रखंड अध्यक्ष मंसूर आलम उपस्थित थे। इस अवसर पर डलसा के सचिव ने कहा विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य है कि मजदूरों को 8 घंटा काम करने के एवज में समुचित मजदूरी मिले। आज के दिन श्रमिक दिवस एवं लेबर डे के रूप में मनाया जाता है एवं कानून के विषय में मजदूरों को विस्तार से बताया। जिला अध्यक्ष सयूम अंसारी ने कहा मजदूर दिवस 1 मई1886 को अमेरिका में एक आंदोलन से शुरू हुई थी। इस आंदोलन के दौरान अमेरिका में मजदूर काम करने के लिए 8 घंटे का समय निर्धारित किए जाने को लेकर आंदोलन पर चले गए थे 1 मई 1886 के दिन मजदूर लोग रोजाना 15 15 घंटे काम कराया जाने और शोषण के खिलाफ पूरे अमेरिका में सड़कों पर उतर आए थे। इस दौरान कुछ मजदूरों पर पुलिस ने गोली चला दी थी। जिसमें कई मजदूर की मौत हो गई। बस इसी कारण अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। मौके पर युवा अध्यक्ष विक्रम महतो, आलोक, रितेश डूगडूग,जीत वाहन महतो अरविंद महतो गोपाल महतो सिकंदर नायक महेश नायक नेउरा नायक सैनिका मुंडा महादेव स्वस्सि सावन लकड़ा सूरज भोक्ता लक्ष्मी देवी इतवारी कुमारी रेखा देवी विनीता नौरंगी बीरसी नाग परिवाल महतो आदि मजदूर किसान सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे।

