खूंटी में जेल लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
खूंटी: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देश पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेस कुमार के मार्गदर्शन में उपकारा खूंटी में जेल लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर एवं, मेडिकल चेकअप का भी आयोजन किया गया।
आयोजित जेल अदालत में उपस्थित कैदियों को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव ने डालसा के कार्यों पर नजर डालते हुए कहा कि डालसा वैसे परिवार को मदद करती है जिसका वार्षिक आय तीन लाख से कम हो उसे नि:शुल्क सहायता उपलब्ध कराती है डालसा वैसे लोगों की मदद के लिए अंतिम पायदान तक पहुंचने में प्रयासरत है। डालसा सचिव श्रीमती राजश्री अपर्णा कुजूर ने बंदियों को उनके अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि जो बंदी अपने निजी अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं है उन्हें डालसा की ओर से नि:शुल्क अधिवक्ता भी उपलब्ध कराई जाती है जो की कराधीन बंदियों के मामले की पूरी देखरेख करते हैं और जरूरत पड़ने पर बंदियों की समस्याओं को डालसा तक पहुंचाने में उनकी मदद करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक कराधीन बंदियों को अपने-अपने वाद संख्या के बारे, अपने अधिवक्ता का नाम एवं मोबाइल नंबर की जानकारी रखना प्रत्येक बंदी का अधिकार है ।
डालसा के सहयोग से बहुत से महिला एवं पुरुष बंदियों को फिर से नयी जिंदगी जीने एवं अपने परिवार के साथ जिंदगी गुजारने का मौका प्राप्त हुआ।*” साथ ही चिकित्सा विभाग की टीम के द्वारा उपकारा खूंटी में चिकित्सा का आयोजन भी किया गया जिसमें उपकारा खूंटी के काराधीन बदियों के स्वास्थ्य को देखते हुए सभी का ईलाज एवं दवाईयां उपलब्ध कराई गई।
डालसा के सहयोग से बहुत से महिला एवं पुरुष बंदियों को फिर से नयी जिंदगी जीने एवं अपने परिवार के साथ जिंदगी गुजारने का मौका प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम में डालसा के एल0 ए0डी0सी0 डेप्युटी चीफ श्रीमती, नम्रता कुमारी, प्रभारी, कारा अधीक्षक श्रीमती अनुराधा कुमारी, उपकारा के बड़े बाबू श्री शहजादा खान, डालसा पी0एल0वी तेलेस्फोर सांगा, सुदर्शन महतो एवं उपकारा खूंटी के सहकर्मी उपस्थित रहे।
उपरोक्त जानकारी डीएलएसए सचिव, श्रीमती राजश्री अपर्णा कुजूर ने दी।



