तालाब में डूबने से चार लड़कियों की मौत
गढ़वा: गढ़वा थाना क्षेत्र के हरैया गांव स्थित नदी आरा टोला में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से चार लड़कियों की जान चली गई। हादसा नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से हुआ। इनमें से एक लड़की के भाई ने हादसे को देखा तो भागता हुआ घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।*

