कांग्रेस नेता आलोक दूबे ने सरहुल शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति और परंपरा के प्रति हमारी आस्था और सम्मान का प्रतीक है।
सरहुल के मौके पर नामकुम सदाबहार चौक, छोटा घाघरा, बड़ा घाघरा, और कुसाई बस्ती से निकाले गए शोभायात्रा जुलूस का आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में डोरंडा 56 सेट चौक में भव्य स्वागत किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने चना, गुड़ और शरबत पिलाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस दौरान सभी को अंग वस्त्र भेंट किए गए और कबीर गुलाल लगाकर पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया।
आलोक कुमार दूबे ने कहा कि सरहुल पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जो हमें प्रकृति संरक्षण और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी से अपने सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखने और एकजुट होकर समाज के विकास में योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कांग्रेस कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे। माहौल में उत्साह और उल्लास का माहौल देखा गया, जिसमें झारखंड की सांस्कृतिक विविधता की झलक साफ नजर आई।
शोभा यात्रा जुलूस में शामिल समाजसेवी सुनील फकीरा कच्छप, कुमारी मार्ग्रेट,लक्ष्मण उरांव संजय मिंस, अनीता खलखो को अंगवस्त्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया।
स्वागत कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठन नवमी श्री महावीर मंडल छप्पन सेट डोरंडा,रामनवमी श्रृंगार समिति,सेन्ट्रल मोहर्रम कमिटी,रांची महानगर काली पूजा समिति के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से गौतम कुमार दूबे,कपिलदेव सिंह,रीतेश सिंह,संजीत यादव,अभिषेक साहू,विशाल सिंह,सुदेश यादव,नवनीत कुमार,महेंद्र प्रसाद,अनिकेत कुमार,नवीन कुमार सिंह,आलोक कुमार,मेंहुल दूबे,छोटे गद्दी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *