बबलू सागर मुंडा के नेतृत्व मे सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की

रांची: हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (कैंप) मे मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री श हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के समक्ष चतरा जिला अंतर्गत बचरा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता बबलू सागर मुंडा के नेतृत्व मे सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय जी के द्वारा सभी लोगों को अंगवस्त्र देकर पार्टी में शामिल किया गया |
सदस्यता लेने वालों मे मुख्य रूप से बबलू सागर मुंडा, सुनील मुंडा, अनिल उरांव, अनीश, रतन महतो, रविन्द्र साव, दिनेश महतो, निखिल, राजा सिंह, उपेंद्र कुमार, बादल, सूरज, मुंशी महतो, संजय डे, मुरारी सिंह, अश्विनी सागर, विकास, मुकेश साहू, मनीष, अभय, सोनू, रोबिन मिंज, संतोष सिंह मुकेश झा, दीपक महतो,दिनेश महतो, शशिकांत सिंह, प्रशांत राम, बिट्टू, राजेश सिंह, दिनेश महतो, पप्पू लाल चंद्रवंशी, छोटे लाल, सतीश पांडेय, गुरजीत सिंह, धीरज सिंह, विकास पांडेय, चुन्नूलाल यादव, विक्रांत मुंडा सहित सैकड़ों लोग रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव श्री फागू बेसरा, रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य श्री अश्विनी शर्मा, डॉ हेमलाल मेहता एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। इस दौरान पार्टी के केंद्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार पांडेय जी ने कहा झामुमो परिवार लगातार मजबूत हो रहा है। राज्य के लोगों के जनाकांक्षाओं को पूरा करने हेतु पार्टी और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व मे झारखण्ड सरकार संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *