18 मार्च को झारखंड आयेंगे शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज,20को होगा प्रवचन
रांची: राजधानी रांची के मारवाड़ी भवन में बीस मार्च को शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज का आगमन होगा। यहां पर धर्म सभा और प्रवचन होगा। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए सोमवार को महाराजा अग्रसेन भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। प्रेस को संबोधित करते हुए विनय सरावगी ने बताया कि महराज जी 18मार्च को ही रांची पहुंच जाएंगे।
20 मार्च को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन रांची में होगा। शंकराचार्य अभिनंदन समारोह समिति द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के मुख्य संयोजक समाजसेवी विनय सरावगी ने स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के नागरिक अभिनंदन एवं पूरे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का रांची में प्रथम बार आगमन हो रहा है।स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज 19 मार्च को भी कई जगहों का भ्रमण करेंगे तथा 20 मार्च को अपराड़ 3 चजे मारवाड़ी भवन, हरमु रोडे, रॉची जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का राची के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत किया जाएगा तहरक्षात शंकराचार्य जी धर्म प्रवचन सभा एवं धर्म प्रेमियों को आशीर्वाद देंगे। श्री सरावगी ने बताया कि शंकराचार्य के रांची आगमन की पूरी तैयारीयां जोर-शोर से चल रही है। शंकराचार्य 18 मार्च को राउरकेला से सड़क मार्ग से शाम 5 बजे रांची पहुंचेंगे। बिरसा चौक में शंकराचार्य जी का भव्य अभिनंदन एवं स्वागत होगा, जहाँ से मोटरसाइकिल के काफिलों के साथ अरगोड़ा चौक हरमू रोड होते हुए महाराजा श्री अग्रसेन भवन, राँची में पधारेंगे। जहां उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। शंकराचार्य जी महाराजा अग्रसेन भवन में तीन दिनों तक प्रवास करेंगे तथा धर्मालंबियों को आशीर्वचन देंगे। शंकराचार्य जी के स्वागत में रांची नगर में कई स्थानों में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा बैनर पोस्टर, तोरण द्वार एवं होर्डिंग लगाई जा रही है।
स्वामी जी के भव्य अभिनंदन समारोह हेतु गठित्त संयोजक मंडल सदस्यों में बसंत मित्तल, रवि शंकर शर्मा, ललित कुमार पोद्दार, सुरेश चंद्र अग्रवाल, विनोद कुमार जैन, पवन शर्मा, शिव शंकर साबू, मनोज बजाज, अशोक पुरोहित, मनोज चौधरी, पवन पोद्दार, प्रमोद अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, रमन बोठा, संजीव विजयवर्गीय, ललित ओझा, राजीव रंजन मिश्रा, राजेश गुप्ता, मुनचुन राय, रमेश सिंह, कुणाल अजमानी, राजेश सिन्हा सनी, राजेश साहू, नंदकिशोर बंदेल, संजय जयसवाल को शामित किया गया है। समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ होगें। प्रेस वार्ता का संचालन करते हुए मुख्य संयोजक एवं संयोजक मंडल ने शंकराचार्य जी के धर्म सभा एवं प्रवृचन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में धर्म प्रेमियों को भाग लेने की अपील की।



