पूर्व डीसी छवि रंजन को लेकर ED का यू-टर्न…
रांची : रांची के आर्मी लैंड घोटाला मामले में रांची जेल में बंद पूर्व डीसी छवि रंजन को लेक ED ने यू-टर्न ले लिया है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार PLMA की स्पेशल कोर्ट में बताया गया कि ED ने कोर्ट से कहा कि आर्मी लैंड घोटाला मामले में छवि रंजन आधिकारिक हैसियत से नहीं बल्कि व्यक्तिगत हैसियत से शामिल थे। उस दरम्यान वे रांची डीसी के पद पर पदस्थापित थे। इससे पहले कोर्ट के समक्ष दायर अभियोजन शिकायत में ED ने दावा किया था कि छवि रंजन आधिकारिक हैसियत से घोटाले में शामिल थे और इसी आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई थी।

