सरकार का कंबल ही नहीं हर योजना को जनता तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है : अरुण साबू

देर शाम उप प्रमुख अरुण साबू और जिप सदस्य नेलानी देमंता ने जरूरतमंदों को घर घर जाकर दिया कंबल

गणादेश ,खूंटी : हाड़ कंपाने वाली ठंड में मुरहु उप प्रमुख अरुण साबू और जिला परिसद सदस्य नेलानी देमंता मुरहु पंचायत क्षेत्रों में ग्रामीणों के घर घर जाकर कंबल का वितरण किया। कई ऐसे जरूरतमंद दिखे जो पैदल चलकर आने में भी असमर्थ थे उन्हें भी उप प्रमुख ने उसके बिस्तर तक जाकर कंबल दिया। जिससे गरीबों ने उन्हें आशिर्वाद दिया। साथ ही कहा आज तक ऐसे जनप्रतिनिधि कभी नहीं आये जो इतने तन मन से लोगो की सेवा करते हैं।  उप प्रमुख और जिला परिषद ने घर घर जाकर अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।मुरहु के ग्रामीण शिबलु खान ने कहा कि अरुण साबू को रात में 10 बजे भी यदि फ़ोन कर कहते हैं तो जरूरतमंद को कंबल देना है तो आकर देते हैं।  संसद प्रतिनिधि मुरहु नैमुदीन खान ने कहा कि है अरुण साबू का परिवार गरीबों की सेवा के लिए हमेशा खड़े रहते  हैं।समाजसेवी महेश गुप्ता ने कहा कि जीप सदस्य नेलानी देमता और उप प्रमुख अरुण साबू का कार्य जनहित में एक पैगाम देता है। जनता को उनका अधिकार् दिलाने में ये दोनों तत्पर रहते  हैं।वहीं उप प्रमुख अरुण साबू ने कहा कि जनता ने चुन कर सेवा के लिए भेजी है और उनके लिए जरूरत के अनुसार उनका कार्य करना हमारा दायित्व है ।सरकार का कंबल तो क्या हर योजना जनता तक देना मेरा कर्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *