हरियाणा में दस साल बाद कांग्रेस की वापसी, जम्मू कश्मीर में हंग असेंबली, एग्जिट पोल का अनुमान..  

दिल्ली : देश के  दो राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और उसके उसके नतीजे आठ को आएंगे। इस बीच तमाम एग्जिट पोल में हरियाणा और कांग्रेस में बीजेपी के लिए अच्छा नहीं दिखा रहा है। हरियाणा में कांग्रेस की वापसी के संकेत मिल रहे हैं और वहां पर कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। वहीं जम्मू कश्मीर में हंग असेंबली की स्थिति बनती दिख रही है।

पोल ऑफ पोल्स के अनुसार हरियाणा में बीजेपी को 25 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 55 सीटें, जेजेपी गठबंधन को एक सीट, आईएएलडी गठबंधन को 3 सीटें और अन्य को 6 सीटें मिल सकती है। अगर ऐसा होता है राज्य में कांग्रेस की सरकार बन सकती है।

पोल ऑफ पोल्स में जम्मू कश्मीर की बात करें तो यहां भी नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन को फायदा होता दिख रहा है. जम्मू कश्मीर की 90 सीटों पर बीजेपी को 26 सीटें, कांग्रेस और एनसी गठबंधन को 43 सीटें, पीडीपी को 8 सीटें और अन्य को 13 सीटें मिल सकती है.

एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी का काफी नुकसान होता दिखाई दे रहा है।  अधिकतर एग्जिट पोल में पार्टी का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी की बल्ले-बल्ले होती हुई नजर आ रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान होने का अनुमान है। हरियाणा में पिछले 10 साल से बीजेपी की सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *