मईयां सम्मान यात्रा का कारवां पहुंचा तमाड़,महिलाओं की उमड़ी भीड़  

रांची : दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल के रांची जिला अंर्तगत तमाड़ के तोड़ान्ग मैदान मे मईयां सम्मान यात्रा के दौरान विशाल आमसभा का आयोजन हुआ। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री बेबी देवी एवं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व मे चल रहे मईयां सम्मान यात्रा मे तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा की पस्थिती मे झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व मे जिला के पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के पदाधिकारी और प्रखंड/ पंचायत के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।  इस आमसभा मे मुख्य रूप से खूंटी बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबेर अहमद, केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, बीरू साहू, बीरू तिर्की, रामानन्द बेदिया, जिला सचिव डॉ हेमलाल कु मेहता, संयुक्त सचिव आदिल इमाम, जिला प्रवक्ता अरविंदर सिंह देवल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नयन तारा उरांव, उपाध्यक्ष अंशु लकड़ा, राखी देवी, सचिव शान्ति तिर्की, कोषाध्यक्ष उषा उरांव, सयुंक्त सचिव नुसरत परवीन, तमाड़ प्रखंड अध्यक्ष हलधर महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फरीद खान, कोषाध्यक्ष विलियम रिचर्ड लकड़ा, महानगर अध्यक्ष संध्या गुड़िया, संजय राय, मंटू लाला, युवा मोर्चा जिला संगठन सचिव महताब आलम, महादेव मुंडा, क्रीड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, जिला मिडिया सदस्य राकेश वर्मा, नामकुम प्रखंड उपाध्यक्ष साहिल यादव, छात्र मोर्चा से गुलअफसा सानी, ओमकार राय, हरिश महतो, प्रिंस खान, राजेश कुमार एवं अन्य प्रखंड/ पंचायत के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *