हेमन्त सरकार में महिलाएं खतरें में : बाबूलाल मरांडी

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आरती सिंह की अध्यक्षता में कार्यसमिति की बैठक हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मराण्डी, विशिष्ट अतिथि झारखंड भाजपा संगठन प्रभारी डॉ लक्ष्मी कांत बाजपेई एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी उपस्थित रहे।प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी ने कहा इस सरकार में महिलाओं ,असुरक्षित ,बेबस और खतरें में है। इस सरकार ने बेरोजगारी भत्ता देने की बात की पर भत्ता की जगह सिर्फ बेरोजगारी दे दिया। ठगबंधन की सरकार ने आधी आबादी को इन पाँच सालों में सिर्फ ठगने का कार्य किया है।इस झूठ की सिंहासन पर बैठी जेएमएम की सरकार के मकड़जाल वाली फसाद को जनता के घर घर जाकर बताएंगी,जनता इस सरकार को उसकी करनी की फल जरूर देगी।डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी जी ने कहा सामने चुनावी रूपी युद्ध की मैदान है, हमारी महिला बहने वीरांगनाएं है, मिलकर युद्ध लड़ेंगी और जीतेंगी।श्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी जी ने कहा महिलाएं राजनीति में रुचि ले रही हैं अच्छा संकेत है, ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आगे आना है ,और जनहित में भाजपा की सरकार लाने की काम करनी है।श्री मति आरती सिंह ने कार्यक्रम की ब्यौरा प्रस्तुत किया एवं आगामी कार्यक्रम के लिए मार्गदर्शन किया।उन्होंने कहा कि सभी बहनों को मिलकर संगठन द्वारा दिये गए कार्यक्रम को करनी है, मिलकर काम करने से हम जरूर सफल होंगे ये विश्वास है। हमारी सभी बहने घर घर जाकर राज्य सरकार की विफलताओं को बताएगी साथ ही केंद्र सरकार द्वारा चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराएंगी। इस कार्यक्रम में महामंत्री सीमा सिंह, रेनू तिर्की, ने कार्यक्रम का संचालन किया।प्रदेश झारखंड महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी कुमुद झा ने बताया कि महिलाएं जब भी जो ठान लेती है पूरा करके रहती हैं, हम सभी बहनों ने ठाना है ,झारखंड में भाजपा सरकार बनाना है। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ,बबिता झा,रूपा सिंह, विनीता कुमारी, सम्पा साह, मंत्री अर्चना सिंह, नीलम चौधरी, रमा सिन्हा, सुचिता सिंह, निशा कुमारी, लवली गुप्ता, बबिता वर्मा, कवलजीत कौर, ,शीतल वर्मा, हंसा श्रीवास्तव, रंजीता सिंह ,सभी आमंत्रित सदस्य, कार्यसमिति एवं सभी जिला अध्यक्ष ,महामंत्री ,सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की बहने उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *