भाई-बहन के प्रेम को दर्शाता है करम परब : बैद्यनाथ राम

रांची: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवम साक्षरता मंत्री बैद्यनाथ राम ने करम परब पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है। साथ ही कहा कि यह त्योहार भाई बहन के पवित्र व अटूट रिश्ते का पर्व है।
इस पर्व का मुख्य ध्येय है- प्रकृति की सुरक्षा। जब प्रकृति सुरक्षित रहेगी तो हम संरक्षित रहेंगे। करम राजा का पूजन करने के बाद सभी करमति बहनें करम की डाली को पकड़कर भेंट लगती हैं। मन-ही-मन करम देवता से मन्नतें मांगती है। उन्हें सुयोग्य वर मिले, अच्छा घर परिवार मिले।ससुराल में किसी प्रकार का कष्ट न हो आदि। भेंट लगने की रीति जैसे ही पूरी होती है। उन्होंने कहा कि करम परब झारखंड के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसकी तैयारी में लोग कई दिन पहले से जुट जाते हैं।
मंत्री ने कहा कि लातेहार विधानसभा क्षेत्र में 16सितंबर को मेगा करम परब का आयोजन होगा। इसमें कई गांव के ग्रामीण एक साथ जुटेंगे और प्रकृति की पूजन के साथ साथ पारंपरिक नृत्य संगीत करेंगे। यह आयोजन बहुत ही वृहत पैमाने में होगा। करमा महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर आदिवासी समाज एक तरफ अच्छी फसल की कामना करते हैं, तो दूसरी तरफ बहनें अपने भाइयों की सलामती के लिए भी प्रार्थना करती हैं।
मंत्री ने कहा कि करम परब झारखंड में सिर्फ आदिवासी ही नहीं मूलवासी भी पूरे विधि-विधान और निष्ठा के साथ मनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *