बिहार के भागलपुर में पायरेटेड किताबों का जखीरा बरामद, आठ हजार किताबें जब्त
भागलपुरः बिहार के भागलपुर में पायरेटेड किताबों का धंधा चल पड़ा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र में भारती भवन समेत चार प्रकाशन समूहों की किताब की नकल कर तैयार की गई आठ हजार से अधिक किताबें बरामद की गई। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रकाशन समूह से जुड़े एंटी पायरेटेड शाखा के अधिकारियों की टीम की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की और भारी संख्या में किताबें बरामद की है।



