पूर्व सीएम चंपाई सोरेन करेंगे नए अध्याय की शुरुआत,राजनीति से नहीं लेंगे संन्यास

रांची: झारखंड राज्य के पूर्व सीएम सह कैबिनेट मंत्री चंपाई सोरेन के मामले में सस्पेंस खत्म हो गया है। दिल्ली से झारखंड सरायकेला पहुंचे चंपाई सोरेन ने कहा कि सोशल मीडिया में पोस्ट की गई बातों से वे अबतक अडिग हैं। समर्थकों के उत्साह को देखते हुए राजनीति से सन्यास नहीं लूंगा। शेष दो विकल्प मेरे लिए खुले हुए हैं। या तो नई पार्टी बनाऊंगा या किसी के साथ चला जाऊंगा।
उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से मेरी कोई बातचीत नहीं हुई है। झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन से बात करने से कोई फायदा नहीं है।
वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो पूर्व सीएम चंपाई सोरेन भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। इसके लिए शीर्ष नेताओं से बातचीत हो चुकी है। जल्द ही जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वृहत कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उसी कार्यक्रम में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के सामने बीजेपी में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *