PM मोदी को स्कूली बच्चों ने बांधी राखी
दिल्ली: रक्षा बंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्कूल की छोटी-छोटी बच्चियों ने उनके कलाई पर राखी बांधी। राखी से पीएम मोदी की कलाई भर गयी। राखी बांध बच्चियां बेहद खुश नजर आईं। PM ने अपने X हैंडल पर पोस्ट कर देशवासियों को भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, “समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।” यहां याद दिला दें कि पिछले साल भी पीएम मोदी ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया था।



