हेमंत सोरेन की सरकार जाते जाते भी कर रही अन्याय और अत्याचार : बाबूलाल

रांची:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।
श्री मरांडी ने कहा कि अपने अंतिम समय में भी राज्य सरकार ने अपना चरित्र नही बदला। जाते जाते भी अन्याय और अत्याचार ही कर रहे। जो 5साल तक जनता के साथ किया,युवाओं ,किसानों,बेरोजगारों, महिलाओं,आदिवासी,दलित पिछड़ों के साथ किया आज उसी की पुनरावृति सदन के भीतर प्रतिपक्ष के विधायकों के साथ किया।

उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष सवाल सदन में नही पूछे तो फिर कहां पूछें। क्या सदन केवल सत्ता पक्ष के सहारे चलेगा या विपक्ष भी उसमे शामिल है।

यदि विपक्ष शामिल है तो फिर सदन में विपक्ष के विधायकों की आवाज क्यों नही सुनी जा रही। भाजपा और एन डी ए विधायक जब सदन के भीतर धरने पर बैठे हैं तो फिर वहां बिजली काट देना, एसी बंद करवा देना ये कहां का न्याय है। आखिर यह सरकार क्या दिखाना चाहती है?

उन्होंने कहा कि 5साल से भाजपा जवाब मांग रही, इन्हीं के वादों,घोषणाओं की मांग रही।और ये लगातार भाग रहे। आज अंतिम सत्र है तो फिर कब इनसे जवाब मांगे विपक्ष।

उन्होंने कहा कि सरकार की नियत आज प्रकट हो गई। ये अपनी नाकामियों से बौखलाहट में हैं।लोकसभा चुनाव के परिणाम इन्हे डरा रहे हैं। एक तरफ राज्य सरकार नए नए योजनाओं का हवाला देकर जनता को फिर से दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रही है लेकिन पुराने वादों को याद कराने पर अलोकतांत्रिक तरीके अपना रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा इन्हे जनता के सवालों का जवाब देने के लिए सड़क से सदन तक बाध्य करेगी।ये सवालों से भाग नही सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *