भोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

आरा।भोजपुर जिले में अपराधियों ने एक मैट्रिक के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी।जिसका शव सड़क के किनारे चांट से बरामद किया गया है। घटना को लेकर इलाके में सनसनी मच गई।घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।गौरतलब हो कि घटना संदेश थाना के डिहरी गांव की है।जहां उसका शव बडीहां गांव से बरामद हुआ है।मृतक विशाल कुमार उर्फ लल्लू, पिता मंजय यादव,ग्राम विशंभरा,थाना गड़हनी का निवासी बताया जा रहा है। वह अपने ननिहाल डिहरी में रहता था। अपनी मां की मौत के बाद वह बचपन से ही अपने ननिहाल में नाना के घर रहता था।विशाल अपने मां-बाप का इकलौता संतान था। युवक के शव की खबर मिलते ही काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं मृतक के नाना बिंदेश्वरी सिंह ने बताया कि देर रात अपने घर में सोया था। तभी 10:00 बजे के आसपास किसी ने फोन किया और वह घर से 11:00 निकल गया। और देर रात तक नहीं लौटा। अचानक सुबह में स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना दी कि उसका डेड बॉडी सड़क किनारे पड़ा हुआ है। जब वह लोग पहुंचे तो देखें कि वह मृत पड़ा हुआ है। पिछले 19 जुलाई को उसके बहन की शादी थी। और वह अभी अपने ननिहाल में ही रह रहा था।युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है।घटना की सूचना के बाद भोजपुर जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने वहां जांच किया तथा नमूने एकत्रित किए गए। आक्रोशित ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे थे। बाद में सहायक पुलिस अधीक्षक के द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा। सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वह खुद घटनास्थल पर गए हुए थे। और परिजनों से बातचीत की है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटनास्थल से एक जिंदा गोली एवं दो खोखा बरामद किया गया है। युवक के सर में पीछे से गोली मारी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *